साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से 9.82 लाख उड़ाए
काशीपुर। साइबर ठगों ने एक निजी स्कूल के अध्यापक को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से 9.82 लाख रुपये की नकदी उड़ा ली। पीड़ित अध्यापक ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक विद्यालय के अध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को वह अपनी क्लास खत्म कर जैसे ही स्टाफ रूम में पहुंचे, तभी उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को एक बैंक का कर्मचारी बताते हुए उनका आधार पैन कार्ड लिंक न होने की बात कही। साथ ही मेल चेक नहीं करने की बात कहते हुए जोर जोर से बोलते हुए नाराजगी जताई।
कॉलर के बात करने के तरीके से वह दबाव में आ गए। इसके बाद कॉलर ने एक लिंक भेजते हुए उनसे बताई गई प्रक्रिया पूरी करने को कहा। कॉलर के बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसने बाकी अपडेट अगले दिन अर्थात शुक्रवार को करने की बात कही। प्रदीप ने बताया कि 29 नवंबर की शाम वह अपने परिवार के साथ बाजार में शापिंग करने गए थे। वहां ऑनलाइन पेमेंट करते समय उन्हें खाते से 9.82 लाख रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। साइबर ठगों ने उनके खाते से चार बार में 4.80 लाख रुपये, 4.50 लाख रुपये, 30 हजार और 22 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। शनिवार को प्रदीप कुमार ने पंतनगर पहुंचकर साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। जांच में पता लगा कि उसके खाते से 4.80 लाख और 4.50 लाख रुपये दो खातों में ट्रांसफर हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग