प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने पर दो को नोटिस

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुत्तों की प्रतिबंधित नस्लें पालने पर शहर में रहने वाले दो लोगों को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। सुपरवाइजरों के जरिए चलाए गए निगरानी और पंजीकरण अभियान में एक व्यक्ति के पास पिटबुल व दूसरे के पास अमेरिकन बुलडॉग जैसी खतरनाक नस्ल का कुत्ता मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

ईओ दीपक गोस्वामी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ते पालने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नागरिकों से अपील की है कि वह अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाने में सहयोग करें, ताकि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। ऐसा न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119