ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत
खटीमा। ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बुदीभूड़ नंबर तीन यूपी निवासी विजय कुमार का 11 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार गभिया स्थित एक नीजि स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था, वह स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच महाराजपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने साइकिल पर टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल छात्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने छात्र को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत
uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर
uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़