uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/कालाढूंगी। चकलुवा क्षेत्र में चौधरी गेट के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद धरमपाल पुत्र जगदीश, निवासी भाखड़ा पुल के पास लामाचौड़, उम्र करीब 45 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में अमर सिंह पुत्र धर्मवीर, निवासी लामाचौड़, उम्र करीब 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उर्मिला सनावर पर छठा मुकदमा, महिला का आरोप—आपत्तिजनक पोस्ट के साथ मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वाहन से हुई और हादसे के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119