उत्तराखंड : ढोकाने वॉटरफॉल में डूबने लगा अल्मोड़ा का युवक -स्थानीय युवकों ने बचाई जान
अल्मोड़ा। नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग स्थित ढोकाने वॉटरफॉल में नहाने के दौरान अल्मोड़ा का 23 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबने लगा। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवकों ने तत्काल पानी में उतरकर उसे बाहर निकाला और अपनी कार से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार एनटीडी, अल्मोड़ा निवासी मयंक तिवारी (23) पुत्र जितेंद्र तिवारी अपने साथी के साथ ढोकाने वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे। दोनों वॉटरफॉल में नहा रहे थे। इसी दौरान मयंक अचानक पानी के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा।
मयंक को डूबता देख स्थानीय निवासी नवीन जीना और उनके साथी तत्काल पानी में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने मयंक को पानी से बाहर निकाला। उस समय उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव के प्रयास शुरू किए और उसे चिकित्सकीय सहायता दिलाने की व्यवस्था की।
नवीन जीना मयंक को अपनी कार से तत्काल सीएचसी सुयालबाड़ी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. नितिन ने उसका उपचार किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ। स्थानीय युवकों की तत्परता से युवक की जान बच गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उर्मिला सनावर पर छठा मुकदमा, महिला का आरोप—आपत्तिजनक पोस्ट के साथ मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
उत्तराखंड : मालदार दान सिंह बिष्ट की 62वीं पुण्यतिथि पर ऑनलाइन स्मृति व्याख्यान आयोजित