बाबा नीम करौली की शिक्षाओं पर बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई 250 करोड़ पार
नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु बाबा नीम करौली के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नामक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की तलाश में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।
फिल्म के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई 253.55 करोड़ रुपये, जबकि नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म महज दो करोड़ रुपये के बजट में तैयार की गई है।
धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार
फिल्म 7 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसे बॉक्स ऑफिस पर धीमी प्रतिक्रिया मिली और पहले दो सप्ताह तक कारोबार सीमित रहा। हालांकि, दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म की कमाई में तेजी आई और देखते ही देखते यह बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़े तक पहुंच गई।
फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।
250 स्क्रीन से 2,000 स्क्रीन तक पहुंची फिल्म
फिल्म की शुरुआत देशभर में केवल 250 स्क्रीन से हुई थी। दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी और मजबूत कारोबार के बाद अब इसके प्रदर्शन का दायरा बढ़ाकर करीब 2,000 स्क्रीन तक कर दिया गया है।
बाबा नीम करौली को देश-विदेश में आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म करीब 1900 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था। 1973 में उन्होंने अंतिम सांस ली। कम उम्र में विवाह के बाद उन्होंने आगे चलकर सांसारिक जीवन त्यागकर साधु का जीवन अपनाया।
बाबा नीम करौली के अनुयायियों में कई चर्चित हस्तियों के नाम भी लिए जाते हैं। अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स, क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा उनके अनुयायियों में शामिल बताए जाते हैं। वहीं, एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के उत्तराखंड स्थित कैंची धाम पहुंचने का भी उल्लेख मिलता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत
uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर
uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़