उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग में टेंडर दिलाने का झांसा -10.38 लाख की ठगी; दो जालसाजों पर केस

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर और काम दिलाने का झांसा देकर दो आरोपियों ने एक व्यक्ति से 12.38 लाख रुपये हड़प लिए। दबाव बनाने पर आरोपियों ने दो लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन 10.38 लाख रुपये अब भी बकाया हैं। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान के अनुसार, रेसकोर्स निवासी चंदन सिंह रावत ने पुलिस को तहरीर दी है। चंदन की मुलाकात अतुल घुघत्याल नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि अतुल ने खुद को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत बताया और शासन में अपनी ऊंची पहुंच होने का दावा किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

इसके बाद अतुल ने चंदन की मुलाकात प्रकाश मेहरा से कराई। आरोप है कि प्रकाश ने खुद को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक डॉ. प्रकाश नेगी बताया। दोनों ने स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय में टेंडर समेत अन्य सरकारी काम आसानी से कराने का भरोसा दिलाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उर्मिला सनावर पर छठा मुकदमा, महिला का आरोप—आपत्तिजनक पोस्ट के साथ मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक

आरोपियों के झांसे में आकर चंदन ने अलग-अलग किश्तों में 6.50 लाख रुपये नकद और 5.88 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुल 12.38 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने कोई काम नहीं कराया। काफी दबाव बनाने पर उन्होंने दो लाख रुपये वापस किए, जबकि 10.38 लाख रुपये अब भी वापस नहीं किए गए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर अतुल अभद्र व्यवहार करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में यह भी बताया गया है कि अतुल का असली नाम बहादुर सिंह है और वह मूल रूप से सल्ट, अल्मोड़ा का निवासी बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आज हिंदी खुश है कि हिंदी के चर्चे हैं...

इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119