उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत
रुद्रपुर। कैंची धाम जा रहे दो युवकों की बाइक सिडकुल चौक के पास सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 22 वर्षीय मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार बलिया निवासी विक्की खरवाल दिल्ली में रहकर पेंट का काम करता था। वह अपने 22 वर्षीय मौसेरे भाई राहुल के साथ कैंची धाम जाने के लिए 12 सितंबर को दिल्ली से बाइक पर निकला था। बताया गया कि शुरुआत में बाइक उसका दोस्त चला रहा था, लेकिन बाद में विक्की ने बाइक की कमान संभाल ली।
13 सितंबर को दोनों सिडकुल चौक के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर अचानक गोवंश आ गया। बाइक की गोवंश से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि राहुल को भी गंभीर चोटें आईं।
राहुल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार विक्की के पिता बृजेश की करीब दो-तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-चकलुवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत; साथी गंभीर
uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़