uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे नवजात बालक मिलने से हड़कंप मच गया। ब्रह्मपुरी रविदास मंदिर मार्ग पर नवजात को पड़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हैरानी की बात यह रही कि कई लोग बच्चे की मदद करने के बजाय मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे।
इसी दौरान स्थानीय महिला कविता ने मानवता दिखाते हुए नवजात को सड़क से उठाया और कपड़े से साफ कर अपने पास रखा। इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची।
वहीं, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर भी एक कॉलर ने नवजात मिलने की सूचना दी। सूचना के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया। पुलिस ने नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।
टीम के अनुसार, नवजात का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बच्चा सुरक्षित है। एसओ अजय शाह ने बताया कि नवजात के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग में टेंडर दिलाने का झांसा -10.38 लाख की ठगी; दो जालसाजों पर केस