साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्ट : जगदीश चंद्र भट्ट

नैनी /जागेश्वर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच दन्या पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत नैनीगूठ में लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, यूपीआई और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस ने बताया कि साइबर ठग कभी बैंक अधिकारी तो कभी केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, नौकरी, लॉटरी और इनाम के नाम पर लोगों को झांसे में लेते हैं। इसके बाद लिंक भेजकर या गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ाने का प्रयास किया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk.भालू के हमले में गंभीर घायल महिला की मौत -स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिस ने लोगों से ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करने और संदिग्ध एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने और निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के लिए भी जागरूक किया। युवाओं को फर्जी नौकरी, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों, जबकि बुजुर्गों को फर्जी बैंक कॉल और डिजिटल लेनदेन के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सतर्क किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  एमडीडीए में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित -सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। समय पर शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को रोकने के प्रयास किए जा सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सामाजिक सरोकारों पर आधारित लघु फिल्म ‘राहत’ का शुभारंभ, -विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया दीप प्रज्वलन

अभियान में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत, चौकी प्रभारी कमित जोशी, ग्राम प्रधान राजेश भट्ट, माया भट्ट, मंजू भट्ट, शेखर भट्ट सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी न दें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119