“बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज : पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में नम हुईं आंखें”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेरीनाग। सामाजिक रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए बेरीनाग विकास खंड के ग्राम पंचायत नैनीशतला के मोना गांव में बेटियों ने वह मिसाल पेश की, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गांव निवासी नंदन सिंह दशौनी का बीमारी के कारण सोमवार देर रात निधन हो गया।


नंदन सिंह का कोई पुत्र नहीं था, जिसके चलते ग्रामीणों में उनके अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। इसी बीच उनकी विवाहित बेटियाँ हेमा कार्की और नीमा कार्की आगे आईं और पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ मुखाग्नि देने का निर्णय लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


मंगलवार को जब शव यात्रा निकली तो दोनों बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और थल रामगंगा नदी तट पर आयोजित अंतिम संस्कार में चिता को मुखाग्नि भी दी। इस भावुक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे और माहौल गमगीन हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


अंतिम संस्कार के दौरान दोनों बेटियाँ भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने बेटी होने के बावजूद बेटे का फर्ज निभाया है। बताया जा रहा है कि उनकी माता का भी करीब एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका है। इस घटना ने समाज में बेटियों की भूमिका और उनके साहस का एक प्रेरणादायक संदेश दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119