सिरौलीकलां में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
रुद्रपुर। ग्राम सिरौलीकलां में एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 16 वर्षीय अलीमा पुत्री हनीफ निवासी सिरौलीकलां छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है। अलीमा का पिता हनीफ मेहनत मजदूरी करता है। अलीमा ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने मां के काम में हाथ बंटाती थी।
शुक्रवार रात मां-बाप और घर के सभी सदस्य किसी समारोह में गए थे। लगभग 12 बजे जब उन्होंने घर आकर देखा तो घर के दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो अलीमा का शव कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलभट्टा पुलिस को दी। पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलभट्टा थाना इंचार्ज ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार