नानकमत्ता में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नानकमत्ता में श्मशान घाट के दूसरी ओर खाली प्लॉट में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। शुक्रवार देर शाम नानकमत्ता पुलिस को खाली प्लॉट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। एसओ देवेंद्र गौरव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी 6 माह के लिए जिला बदर -अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए शनिवार को भी आसपास के गांवों, नगरीय क्षेत्र व यूपी से जुड़े थानों में भी सम्पर्क साधा, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। एसओ ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष होगी। मौत करीब 24 घंटे के भीतर होने की सम्भावना है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119