मुखानी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे युवक की कमरे में ही लटकी मिली लाश
हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में रह रहे युवक की लाश उसके ही कमरे से लटकी हुई मिली। बताया जा रहा कि उसके साथ उसकी प्रेमिका भी रहती थी जो वहां से फरार बताई जा रही है। इतना ही नहीं जाने से पहले वह अपने सामान को जलाकर कर भी गई है। वहीं मृतक के परिजनों ने शरीर पर मिले निशान के आधार पर प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन खबरे लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं सौंपी गई।
जानकारी के मुताबिक आरकेनगर जवाहरनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी शिवम श्रीवास्तव (31) मुखानी थानाक्षेत्र के प्रगति विहार हिम्मतपुर तल्ला में भास्कर रैक्वाल के मकान में किराए पर रह रहा था। उसके साथ एक युवती भी रहती थी, जिसे उसकी प्रेमिका बताया जा रहा है। रविवार को देर तक जब शिवम कमरे से बाहर नहीं आया तो मकान मालिक देखने पहुंचा। पाया कि शिवम का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने फौरन उसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई सलिल ने मकान मालिक को फोन किया तब पुलिस घटना स्थल पर थी। वीडियो कॉल पर सलिल ने शव की शिनाख्त की। सोमवार को परिजन हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी में ही रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। सलिल के अनुसार भाई के साथ रहने वाली युवती कौन थी इसके बारे में वह कुछ नहीं जानता। युवती अपने कपड़े व अन्य सामान जलाकर राख कर दिया और जाने से पहले शिवम का मोबाइल भी ले गई है, जो स्विच ऑफ है। शिवम के कंधे पर लाल निशान भी मिले हैं। परिजनों ने शिवम की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है। इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस प्राथमिक तौर पर जांच कर रही है। गायब हुए मोबाइल और युवती का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप