कोलीढेक में रहने वाले नेपाली नागरिक का फंदे में लटका मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। नगर से लगे कोलीढेक में रहने वाले एक नेपाली नागरिक का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। सोमवार देर रात नेपाल के कंचनपुर निवासी धन बहादुर (38) घर के भीतर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलने पर लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक नेपाली पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119