लालकुआं रेलवे स्टेशन पार्किंग में कार के भीतर मिली टैक्सी चालक की लाश, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित कार पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।


जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी कार संख्या यूके 02 टीए 3059 के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना पार्किंग ठेकेदार एवं भाजपा नेता विनोद श्रीवास्तव ने पुलिस और जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


मृतक की पहचान मदन राम (42 वर्ष) निवासी ग्राम आरे, थाना एवं जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह टैक्सी चालक था तथा वर्तमान में दमुवाढूंगा क्षेत्र में रह रहा था। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, जीआरपी काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा तथा आरपीएफ के उप निरीक्षक रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम से जांच कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से शव को डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत्यु की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119