बिग ब्रेकिंग….खाई में समाई कार -जागर से लौट रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

-भतरौजखान के भाटिया-भिकियासैंण मार्ग पर हादसा -150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो मृतकों की पहचान, तीसरे की शिनाख्त जारी


भतरौजखान। अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान क्षेत्र में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भाटिया-भिकियासैंण मार्ग पर हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक रात्रि में जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


जानकारी के अनुसार आज 07 मई 2026 को डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण के पास सड़क पर वाहन संख्या UK04F6683 की नंबर प्लेट और एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, जबकि वाहन मौके पर दिखाई नहीं दे रहा। आशंका जताई गई कि वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही थाना भतरौजखान पुलिस, 108 सेवा, SDRF, आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं।


मौके पर पहुंची टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो वाहन करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद वाहन में सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत तथा कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत उम्र 32 वर्ष की पहचान हो चुकी है। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति जागरी का कार्य करते थे और ग्राम चमोली पुसैला में जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


पुलिस ने तीनों शवों को रेस्क्यू कर मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119