शराब के नशे में विवाद बना जानलेवा -मजदूर ने साथी की कर दी हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के दूनागिरी स्थित नायल गांव में बीती रात शराब के नशे में हुए विवाद ने एक मजदूर की जान ले ली। बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के निवासी तीन मजदूर बेचू आलम अंसारी, रमाकांत कुमार और भुवन ठाकुर जल जीवन मिशन के तहत काम करने के सिलसिले में नायल गांव में एक मकान में रह रहे थे। गुरुवार की रात तीनों ने अधिक मात्रा में शराब पी और मुर्गे का मीट बनाया। इसी दौरान मीट को लेकर मामूली कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई, जो धीरे-धीरे हिंसक रूप ले बैठी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

विवाद इतना बढ़ गया कि रमाकांत ने पास में रखे करीब दो फुट लंबे लोहे के पाइप से बेचू आलम के सिर पर कई बार वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण बेचू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का प्रत्यक्षदर्शी भुवन ठाकुर घबरा गया और मदद के लिए पास के एक घर की ओर दौड़ा, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिल सकी। जब तक वह वापस लौटा, रमाकांत का नशा कुछ हद तक उतर चुका था। दोनों ने मिलकर घबराहट में शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया और पास के खेत में फेंक दिया। अगली सुबह जब ग्राम प्रधान को घटना की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप और मृतक का शव भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119