बाइक सवार करन (19) की सड़क दुर्घटना में मौत- -500 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक- -घायल बहन भावना छटककर हुई गंभीर-विधायक गंगोला ने -पीएम के लिए गंगोलीहाट अस्पताल को दिए आदेश

खबर शेयर करें 👉

हरगोविंद रावल की रिपोर्ट

घायल को मामा इंद्र सिंह व ग्रामीणों ने पहुँचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट।
पहाड़ी से गिर रहे पत्थर से बचने में हुआ हादसा।
घर से कुछ दूरी पर ही काल का शिकार हुए करन सिंह-

मृतक करन सिंह श्री महाकाली इंटर कालेज गंगोलीहाट में 12वी का छात्र था। शनिवार को विद्यालय भी आया था। और एनसीसी का कैडेट था –

गंगोलीहाट। शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर बड़ी बहन से छोटे भाई को अलग कर काल ने अपना ग्रास बना लिया।गंगोलीहाट बाजार से कोटिगांव निवासी भाई बहन बाइक से घर की तरफ जा रहे थे तो घर पहुचने से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर जैसे ही बाइक सवार भाई बहन पहुँचे तो बोकटा की खतरनाक चट्टान से पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाइक को बचाने के दौरान बाइक असुंतलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गंगोलीहाट के बटकातोली कोटीगांव ग्राम निवासी बाइक सवार करण सिंह उम्र 19 वर्ष व बहन भावना उम्र 21 वर्ष शनिवार की सायं 3.45 बजे गंगोलीहाट से बोकटा की धार में बाइक से जा रहे थे तो अचानक पहाड़ी से पत्थर आये,पत्थरो से बचने के लिये बाइक सवार करन सिंह असुंतलित होगये और बाइक से 300 मीटर की गहरी खाई में छितक गए और,मौके पर ही मौत हो गयी जबकि बाइक 500 मीटर खाईं में जा गिरी। वही बहन भावना उम्र 21 वर्ष सड़क से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बाइक से खाई की ओर छिटक गयी और उसकी चीख पुकार सुन बोकटा व कोटिगाँव के ग्रामीण तुरन्त मौके पर पहुँचे। मृतक करन सिंह श्री महाकाली इंटर कालेज गंगोलीहाट में 12वी का छात्र था। शनिवार को विद्यालय भी आया था। और एनसीसी का कैडेट था । एनसीसी लेफ्टिनेंट दयाकृष्ण बेरी व विद्यालय के स्टाफ व छात्रों ने होनहार छात्र की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है ।

घायल बहन 21 वर्षीय भावना

घायल भावना को उनके मामा इंद्र सिंह व ग्रामीण तुरंत वाहन से गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर संजीव प्रजापति व डॉ कोमल जोशी ने घायल भावना का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल भावना को गुम चोटें हैं। वही भावना अपने भाई करन को बार बार आवाज देते हुए बदहवास हो जा रही थी।वही ग्रामीणों ने 3.45 बजे शाम को थानाध्यक्ष गंगोलीहाट बिशन लाल को दुर्घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बिशन लाल व एस आई मोहन चंद जोशी,कॉन्स्टेबल नरेंद्र देउपा,नीरज चंद,भगवत सिंह मेहरा,तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से मृतक करन सिंह के शव को सड़क तक लाये। जहाँ एस आई मोहन चंद जोशी ने मृतक का परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मृतक के शव को गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया और मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मोर्चरी में रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही होगा। इधर बाइक दुर्घटना में अपने छोटे पुत्र को गंवा चुके मा व पिता का रुओ रोकर बुरा हाल था। वही उक्त घटना से कोटीगांव सहित आसपास के गांवो में शोक की लहर छा गयी।

इधर विधायक मीना गंगोला ने बताया कि करन के शव का पोस्टमार्टम गंगोलीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा।
विधायक मीना गंगोला ने करन की अकाल मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने के लिए ईश्वर से प्राथना की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119