भारी बारिश से गंगा प्रसाद का आवासीय मकान ध्वस्त-

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट-
कानूनगो व राजस्व उपनिरीक्षक पहुँचे मौके पर-


शुक्रवार की रात्रि साढ़े 9 बजे भारी बारिश से गंगा प्रसाद भट्ट पुत्र टीकाराम भट्ट ग्राम फुटसिल का आवासीय दोमंजिला पक्का मकान ध्वस्त हो गया। छत व दीवारों के ढह जाने से मकान को भारी नुकसान हुआ है। कानूनगो गणेश सिंह टोलिया व राजस्व उपनिरीक्षक सदर विजय शाह ने तहसीलदार को भेजी रिपोर्ट में 1 लाख 80 हज़ार रुपये की अनुमानित क्षति मकान की आंकी गयी है।

वही राजस्व उपनिरीक्षक विजय शाह ने बताया कि घर मे रखा खाद्यान,बिस्तर व बर्तन परिवार व पड़ोसियों द्वारा बचा लिया गया और घर के सदस्य उक्त घटना के बाल बाल बचे। उक्त पीड़ित परिवार में 4 सदस्य है जिनको आनंद वल्लभ पुत्र दुर्गा दत्त के मकान में अस्थायी रूप से शरण लिए हुए है। पीड़ित परिवार को सहायता के लिए जांच रिपोर्ट तहसीलदार गंगोलीहाट को सौप दी गयी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119