प्राइमरी स्कूल के कक्षा चार में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे की मौत-

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। यहां प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार में पढऩे करने वाले 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह बुधवार को स्कूल से दिन में घर लौटा। इसके बाद अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना हवालबाग ब्लाक के ग्राम कसून की है। यहां पर कसून प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 में पढऩे वाला मयंक (10) पुत्र संजय सिंह बुधवार को दोपहर बाद स्कूल से वापस घर लौटा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पाटली गांव में गुलदार का हमला -40 वर्षीय महिला घायल, ग्रामीणों में दहशत

इसके बाद उसकी अचानक से तबियत बिगड़ गई। उसे दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने के बाद वह घर में ही आराम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उसने रात में भोजन नहीं किया। लेकिन गुरुवार सुबह वह नहीं उठा। परिजनों ने उसको काफी उठाया। वह बेहोश था। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल में लाए। यहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119