अंगीठी की चपेट में आई दिव्यांग युवती की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आठ दिन से एसटीएच में मौत से संघर्ष कर रही दिव्यांग निक्कू आंखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। निक्कू अंगीठी के कोयलों की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बरहेरी बाजपुर ऊधमसिंह नगर निवासी निक्कू (27) बचपन से ही विकलांग थी। निक्कू के भाई अतुल ने बताया कि उसके शरीर का 90 फीसदी हिस्सा काम नहीं करता था। पांच जनवरी रात करीब नौ बजे वह सो गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

ठंड से बचने के लिए परिजनों ने उसके कमरे में अंगीठी में कोयले जलाकर रखे गए थे। एक घंटे बाद कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी। परिजन निक्कू के कमरे में पहुंचे तो निक्कू आग की लपटों से घिरी हुई मिली। परिजनों ने बमुश्किल आग को बुझाया। आनन-फानन में निक्कू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। निक्कू को एसटीएच लाया गया। आठ दिन तक चले उपचार के बाद शुक्रवार रात निक्कू ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119