सल्ट विधायक ने नये आवास का किया भूमि पूजन, पौराणिक शिव मंदिर में संकीर्तन कर किया भंडारे का आयोजन
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण । विधानसभा सल्ट विधायक महेश जीना ने अपने निवास बनाने के लिए भूमि पूजन किया, जिसमे क्षेत्र के तमाम पार्टी कार्यकर्त्ता और उनके नाते रिश्तेदारों ने आकर उन्हें शुभ कामनाएं और बधाइयाँ दी |

आज मकर संक्राति के पर्व पर विधायक महेश जीना ने शुभ अवसर पर यहाँ सबोली ग्रामसभा के अंतर्गत पौलाणिक शिव। मंदिर के पास खरीदी गई भूमि का पूजन किया | इस अवसर पर दिल्ली से पहुँची भजन कीर्तन की टीम ने भजनों से समां बाँध दिया,जिस पर विधायक दंपत्ति के साथ लोग जमकर थिरकने को मजबूर हो गये। विधायक ने उपहारों से कयी लोगों का सम्मान किया,साथ ही सल्ट के उपजिलाधिकारी डा0 गौरव पांडे व उनकी माँता का भी शाँल ओढा कर सम्मान किया।
नगर पंचायत भिकियासैण व सल्ट,स्याल्दे,मानिला सहित कयी जगहों से पहुँचे लोगों ने भंडारे का आनन्द लिया,जिसमे माघ माह की खिचड़ी भी परोसी गयी,जो काफी स्वादिष्ट रही। इस मौके पर जिला महामंत्री रानीखेत एड0 पूरन रजवार, प्रधान संगठन के अध्यक्ष कुन्दन लाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मी दत्त नैलवाल, पूर्व प्रमुख राधा रमण उप्रेती, अंजू जीना, एड0 नरेश गुप्ता, एड0 करन जीना,हरी राम आर्या, दिनेश राम, देबी दत्त शर्मा,टीडी शर्मा,निर्मला शर्मा,शंकर फुलारा, मदन मैहरा, अम्बुली देबी, योगेश जोशी,एड0 मनोज लकचौरा,रजनी पपनोई,चम्पा देबी, ऊमा देबी,आशा देबी,उमेश नैलवाल,मोहन रौतेला, प्रकाश रौतेला,इन्दर नाथ, हरीश ध्यानी, पुष्कर नाथ,विश्वम्बर लखचौरा, बालम सिंह, महिपाल बिष्ट, आदि लोग भारी संख्या में मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत— साइबर जांच शुरू
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा