रामगंगा में गिरा डम्पर चालक की मौत
अल्मोड़ा। थाना चौखुटिया के अन्तर्गत पुलिस चौकी मांसी के समीप रामघाट पर विगत रात्रि एक डम्पर के रामगंगा में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी प्रभारी मांसी बृज मोहन भट्ट ने बताया कि विगत रात्रि शुक्रवार को रामनगर से चौखुटिया की ओर डम्पर संख्या यूके19सीए-0550 सामान लेकर जा रहा रहा था कि वह अचानक रामघाट के समीप रामगंगा नदी में 30 फिट गहरी नदी में गिर गया। जिसमें चालक शकील (31) पुत्र अब्दुल अजीज की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार को पुलिस व स्थानीय लोगों ने चालक की खोज की। चालक खताड़ी निवासी रामनगर जिला नैनीताल का बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप