खाई में गिरने से युवक की मौत-

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जुम्मा-स्यांकूरी के बीच एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से उनका पुत्र खाई में गिर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पांच दिन भारी बारिश का खतरा --उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक स्यांकूरी निवासी राहुल सिंह पुत्र बिशन सिंह धामी बीते रोज जुम्मा से अपने घर को जा रहा था। इस बीच एकाएक पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे। पत्थरों से बचने के चक्कर में वह 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बेटी बनी ढाल --घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्हें राहुल मृत मिला। पुलिस ने रेस्क्यू कर खाई से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त --आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119