रुद्रपुर में करंट लगने से युवक की मौत
रुद्रपुर। बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में काम करने वाला युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सजनी नानकर थाना गंज, रामपुर, यूपी निवासी राहिल (19) बिलासपुर रोड स्थित एक कंपनी में कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया था।
उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना यूपी क्षेत्र की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग