यूपी: गोमतीनगर स्टेशन पर सनसनी: ट्रेन के बक्से में मिली युवती की सिर कटी लाश
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ट्रेन के एक कोच में टिन के बक्से और बैग से एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। हत्या की इस वारदात ने रेलवे प्रशासन और पुलिस को हिला कर रख दिया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार रात गोमतीनगर स्टेशन पहुंची। सभी यात्रियों के उतरने के करीब 15 मिनट बाद सफाई कर्मचारी स्लीपर कोच एस-1 में पहुंचे। इस दौरान सीट के नीचे एक टिन का बक्सा और एक बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। बक्सा इस तरह ठूंसा गया था कि कर्मचारियों को उस पर शक हुआ। बक्से के किनारे खून की बूंदें दिखाई देने पर तत्काल स्टेशन प्रशासन और जीआरपी को सूचना दी गई।
पुलिस ने जब बक्सा खोला तो उसमें एक युवती का धड़ बोरे से ढंका हुआ मिला। वहीं सिर कटा हुआ था। हाथ और पैर काटकर अलग बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
जीआरपी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। युवती ने सलवार-सूट पहन रखा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या गला रेतकर की गई और बाद में सिर धड़ से अलग किया गया। गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। कंधों और हाथों पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे अंदेशा है कि युवती ने हत्या से पहले हमलावरों का विरोध किया होगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रेन के रूट में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बक्सा और बैग किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाए गए थे और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर