निर्माणाधीन तालाब बना मासूम की मौत का कारण -खेलते-खेलते गहरे पानी में डूबा आठ वर्षीय देव

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता। वार्ड नंबर छह दहला रोड में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन तालाब में डूबने से आठ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि बच्चे को बचाने के प्रयास में कई महिलाएं भी गहरे पानी में डूबने से बाल-बाल बचीं।


जानकारी के अनुसार दहला रोड निवासी विजय पाल का आठ वर्षीय पुत्र देव कुमार अपने दोस्तों के साथ घर के पास नगर पंचायत द्वारा निर्माणाधीन तालाब के निकट खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चे घबराकर वहां से भाग गए और काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में परिजनों की पूछताछ पर बच्चों ने पूरी घटना बताई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


सूचना मिलते ही देव की मां समेत आसपास की कई महिलाएं मौके पर पहुंचीं और बच्चे को बचाने के लिए तालाब में उतर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तालाब में पानी अत्यधिक गहरा था, जिससे कई महिलाएं भी डूबने से बमुश्किल बचीं। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकालकर तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


मृतक के पिता विजय पाल ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं, जिनमें देव सबसे छोटा था। वह तपेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि पहले भी नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की गहराई कम करने और सौंदर्यीकरण कार्य रोकने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस अनुसूचित जनजाति उत्तराखंड के प्रदेश सचिव हरिओम राणा ने कहा कि वार्ड नंबर छह में तालाब सौंदर्यीकरण की आवश्यकता नहीं थी और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119