जिला पंचायत सीट जग्गी बंगर से दीपा चंदोला चुनाव जीतीं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिला पंचायत सीट जग्गी बंगर से दीपा चंदोला चुनाव जीत चुकी हैं। उन्हें 13919 मत मिले, दूसरे स्थान पर किरण जोशी 6179 मत मिले वहीं तीसरे नंबर पर विमला देवी को ₹4377 मत मिले, कल मत 25240 पड़े जिसमें 765 खारिज हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार

वही ग्राम पंचायत खड़कपुर के प्रदीप कुमार प्रधान बने उन्हें 1273 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी मोहन राम को 514 मत मिले कल मत 1838 पड़े जिसमें 51 खारिज हुए। इसी प्रकार हैड़ा गज्जर से केशव दत्त पंत, हरिपुर पूर्णानंद से ममता तिवारी, जयपुर बाईसा से दिनेश, गंगापुर कबडाल से ललित मोहन सनवाल, जग्गी बंगर से निर्मल जग्गी, बमेटाबगर केशव से जीवंती, दुर्गापालपुर परमा से मनीषा मलवाल, दुमकाबगर बच्चीधर्मा से रुक्मणी नेगी, हल्दुचौड़ दौलिया से राधा कैलाश भट्ट, हल्दुचौड़ दीना पूजा बिष्ट, हल्दुचौड़ जग्गी से गीता बिष्ट प्रधान बने हैं। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119