उत्तराखंड…10 साल बाद सनातन में लौटे थारू समुदाय के 8 परिवार -वैदिक रीति से हुई घर वापसी

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। विकास खंड के ग्राम सभा नौगवानाथ में रविवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में थारू समुदाय के आठ परिवारों ने हवन-पूजन और वैदिक विधि-विधान के साथ पुनः हिंदू धर्म अपना लिया। आयोजकों के अनुसार, ये परिवार लगभग 10 वर्ष पहले ईसाई धर्म अपना चुके थे और अब अपनी स्वेच्छा से सनातन परंपरा में लौटे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

ग्राम प्रधान माया चंद और समाजसेवी जगदीश चंद के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंडित पंकज तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद सभी लोगों को रक्षा सूत्र बांधा गया, माथे पर तिलक लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

धर्म में पुनः शामिल हुए परिवारों ने सनातन परंपराओं के अनुरूप पूजा-पाठ, धार्मिक आस्था और सामाजिक रीति-रिवाजों का पालन करने का संकल्प लिया। आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम संबंधित परिवारों की स्वेच्छा से आयोजित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस अवसर पर उपप्रधान ममता चंद, पूरन चंद्र जोशी, गोपाल बोरा, कैलाश बिष्ट, बहादुर रावत, पीयूष शर्मा, भरत चंद, रंदीप पोखरिया, हरिनारायण अग्रवाल, सी.के. बिष्ट, प्रदीप ठाकुर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119