उत्तराखंड…शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म –अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सिडकुल थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पथरी क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले सिडकुल स्थित एक कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी पहचान नवोदय नगर, रोशनाबाद निवासी जसविंदर से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे अपने कमरे पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पीड़िता के अनुसार, होश आने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया। इसके बाद वह कई बार धमकाकर अलग-अलग स्थानों पर ले गया और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

युवती ने बताया कि 14 जुलाई को उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119