उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड पुलिस के नशा विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लमगड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 908 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 लाख 81 हजार 600 रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में शनिवार को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान विष्णु मंदिर मोड़ से स्यूरी गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 908 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष राम पुत्र गोविंद राम, निवासी ग्राम भुमका, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एफआईआर संख्या 13/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस कार्रवाई में मोरनौला चौकी प्रभारी नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल पंकज वर्मा, कांस्टेबल विशन सिंह, एसओजी के हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला तथा कांस्टेबल राकेश खेतवाल की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119