उत्तराखंड…दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत 9 पर मुकदमा
हरिद्वार। दहेज में 30 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और गर्भावस्था के दौरान घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। कनखल पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कनखल निवासी सपना त्यागी ने बताया कि 18 अप्रैल 2025 को उनका विवाह गाजियाबाद निवासी जतिन त्यागी से हुआ था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से पति, सास, ननद और अन्य परिजनों ने 30 लाख रुपये की दहेज मांगनी शुरू कर दी। मांग का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विवाहिता का यह भी आरोप है कि शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण लॉकर में सुरक्षित रखने के बहाने ले लिए गए, लेकिन बाद में वापस नहीं किए गए। गर्भवती होने के बावजूद उनके साथ मारपीट की गई और 10 जुलाई 2025 को मायके वालों के सामने ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।
शिकायत के अनुसार, 13 मार्च 2026 को उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई सदस्य नवजात या विवाहिता का हालचाल लेने तक नहीं पहुंचा।
कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि