एसटी एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। सोमेश्वर निवासी एक अनुसूचित जाति महिला पर जाति सूचक व अश्लील शब्दों को करने के आरोप में नन्दन सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी शैल थाना सोमेश्वर को एससी-एसटी एक्ट में तुरन्त गिरफ्तार किए जाने के मामले में तहसीलदार स्याल्दे के माध्यम से जिलाधिकारी अल्मोडा़ को एक ज्ञापन प्रेषित किया तथा सांथ ही अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष देहरादून को भी भेजा गया है।
ज्ञापन में स्पष्ट कहा है कि पीडिता का पुत्र अमन आर्या पुत्र मोहन राम निवासी थाना सोमेश्वर ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नही हुयी है।ज्ञापन सौपने वालों ने यह भी कहा है कि आज -21वीं शदी में भी शहीद हुए सरदार भगत सिंह व संविधान निर्माता डा अम्बेकर के सपनों को देखा जा रहा है। सभी लोगों ने कहा इसमें शासन प्रशासन द्वारा तुरंत एससी- एसटी एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुयी तो वे आन्दोलन करने को मजबूर हो जायगें।
इधर शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण ने भी शासन प्रशासन से ऐसे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन सौपने वालों में अध्यक्ष उत्तराखंड जनकल्याण समिति सुनील टम्टा, अध्यक्ष प्रधान संगठन स्याल्दे कुन्दन लाल वर्मा,जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र नैल प्रवीण कुमार, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य भुपेन्द्र कुमार जसपुर, सामाजिक कार्यकर्ता जगत पाल , अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा जितेन्द्र कुमार , आनन्द राम आदि है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी