“विशेष विज्ञापन” के निर्गम पत्र ऑन लाइन उपलब्ध कराने की मांग
देहरादून। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखंड) के प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून स्थित सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग मुख्यालय में महानिदेशक (सूचना) से भेंट कर राज्य के समाचार पत्र-पत्रिकाओं को जारी होने वाले “विशेष विज्ञापन” के निर्गम पत्र और डिजाइन ऑन लाइन ऑन लाइन उपलब्ध कराने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल ने महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट कर कहा कि निदेशालय स्तर पर जारी होने वाले विशेष विज्ञापन सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत व हस्ताक्षरित होने के बावजूद “समयबद्ध तरीके से” सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की वेबसाइट (संबंधित समाचार पत्र पत्रिका के लिंक पर) अपलोड नहीं हो रहे हैं और न ही समाचार पत्र-पत्रिका को ऑन लाइन ईमेल के माध्यम से समयबद्ध प्रकाशकों को उपलब्ध हो रहे हैं।
महानिदेशक को बताया कि है कि प्रकाशकों की ओर इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि विज्ञापन स्वीकृत होने के बावजूद विज्ञापन निर्गम पत्र व डिजाइन कई दिन तक विभागीय पटल पर लंबित रहते हैं। जिस कारण राज्य के विभिन्न जिलों के कई प्रकाशकों को अनेक कष्ट और परेशानी झेलते हुए देहरादून मुख्यालय आकर संबंधित पटल से विज्ञापन आर.ओ. और डजाइन प्राप्त करने पड़ते हैं।
यूनियन ने मांग कि है कि “सुचिता और पारदर्शी व्यवस्था” के दृष्टिगत विशेष विज्ञापन के आर.ओ. व डिजाइन “समयबद्धता के साथ” विभाग की वेबसाइट/समाचार पत्र के लिंक पर अपलोड करवाने अथवा ईमेल के माध्यम से बिना किसी विलंब के समाचार पत्र/पत्रिकाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनायी जाय।
प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के संरक्षक त्रिलोक चन्द्र भट्ट, उधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष भूपेश छिमवाल, कोषाध्यक्ष गिरधर रावत तथा नैनीताल जिले की अध्यक्ष दया जोशी शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार