महिला ने कराया पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और तीन तलाक देने का केस दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक, अप्राकृतिक संबंध बनाने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने विकासनगर देहरादून कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फकिरिया उर्फ सोनू पुत्र अली हसन निवासी विशालपुर यमुनानगर हरियाणा से कुछ समय पूर्व हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति, सास सकीना, ससुर अली हसन, ननद सानिया उर्फ मीना, नंनदोई नियामत, मौसी अफसाना व इमरान निवासी विशालपुर यमुनानगर हरियाणा दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न करते आ रहे हैं। आरोप लगाया कि पति ने महिला के साथ जबरन कई बार अप्राकृतिक सबंध बनाये। ऐसा न करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। बताया कि दहेज न देने और पति द्वारा लगातार अप्राकृतिक संबंध बनाने का विरोध करने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह किसी तरह से जान बचाकर अपने मायके पहुंची। अब मायके में ही गुजर बसर कर रही है। महिला ने पति सहित सभी ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पुलिस से गुहार लगाई है।
कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अप्राकृतिक संबंध बनाने और तीन तलाक सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। बताया कि मामले की जांच एसआई नीमा रावत को सौंपी गयी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार