उत्तराखंड…विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में तहसील पर कर्मचारियों का प्रदर्शन -मुख्य गेट पर जड़ा ताला
सितारगंज। तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजस्व एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शन के चलते कई कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। एहतियात के तौर पर तहसील परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
संग्रह अमीन संघ, लेखपाल संघ और मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विजिलेंस की कार्रवाई को नियम विरुद्ध और तथ्यों के विपरीत बताया। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बुधवार को संग्रह अमीन मदनलाल शर्मा और सहायक राजस्व लेखाकार भूपेंद्र सिंह राणा राजस्व बकायेदार से सरकारी बकाया राशि की विधिवत वसूली कर रहे थे तथा सरकारी रसीद भी काटी जा रही थी। इसी दौरान विजिलेंस टीम मौके पर पहुंची और उक्त धनराशि को रिश्वत बताते हुए दोनों कर्मचारियों को ट्रैप कर लिया।
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि वसूली की पूरी प्रक्रिया कलेक्शन मैनुअल के प्रावधानों के अनुरूप की जा रही थी। उनका यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता स्वयं राजस्व का बकायेदार है और उसके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। संगठनों ने विजिलेंस की कार्रवाई को बिना पर्याप्त तथ्यों और साक्ष्यों के किया गया कदम बताते हुए मामले की संयुक्त जांच कराने की मांग उठाई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि जांच पूरी होने तक संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी की कार्रवाई न की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा