उत्तराखंड…किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की मांग तेज -सांसद अजय भट्ट ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/नई दिल्ली। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपत राव जाधव को प्रस्ताव सौंपा है।

सांसद अजय भट्ट ने अपने प्रस्ताव में कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक, भौगोलिक और औषधीय दृष्टि से देश का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड दुर्लभ हिमालयी जड़ी-बूटियों और समृद्ध आयुर्वेदिक विरासत के कारण विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन ग्रंथों और रामायण में वर्णित संजीवनी बूटी उत्तराखंड की औषधीय संपदा का प्रतीक है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 50 बीघा में अवैध प्लॉटिंग -एमडीडीए ने किया सील

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आयुष चिकित्सा पद्धति के संरक्षण, संवर्धन और वैश्विक विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में उत्तराखंड में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना राज्य के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल होगी।

सांसद ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स सैटलाइट सेंटर परिसर के निकट लगभग 40 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसे उत्तराखंड सरकार संस्थान की स्थापना के लिए उपलब्ध कराने को तैयार है। यह स्थान उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों लोगों के लिए भी आसानी से सुलभ रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल : 12 सितंबर को हाईकोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत -शमनीय मामलों का होगा निस्तारण

अजय भट्ट ने कहा कि किच्छा में एआईआईए की स्थापना से उच्च स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा, औषधीय पौधों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा, आयुष शिक्षा और चिकित्सकीय नवाचार को नई दिशा मिलेगी। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और उत्तराखंड की औषधीय विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

सांसद ने केंद्रीय आयुष मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखंड की पर्वतीय परिस्थितियों, औषधीय संपदा, जनहित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119