उत्तराखंड…तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी से लौट रहे रेलवे संविदा कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे के एक संविदा कर्मी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने कमरे लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार, शांतिनगर बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी 40 वर्षीय भगत सिंह बोरा रेलवे में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान में वह किच्छा के शिवपुरम बंडिया वार्ड-3 में रह रहे थे। बुधवार रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी रोड स्थित शुगर फैक्ट्री गेट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे दो बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पंचायती राज अधिकारियों की एआई कार्यशाला का समापन -डिजिटल दक्षता बढ़ाने पर जोर
uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद
uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण