दो केएमओयू बसों के परमिट निरस्तीकरण की संस्तुति – पुलिस के चेकिंग अभियान में मानक से अधिक यात्री बैठे मिले
गरमपानी/नैनीताल । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ खैरना चौकी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने दो बसों के परमिट निरस्त करने तथा दो वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आरटीओ को भेज दी है। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो केएमओ की बसों को चैकिंग के लिए रोका गया तो दोनों ही बसों में मानक से अधिक यात्री बैठे मिले। चौकी प्रभारी ने आरटीओ को दोनों बसों के परमिट निरस्त करने की संस्तुति की। वहीं एक डंपर तथा एक पिकअप वाहन में भी अत्यधिक लोड होने पर दोनों वाहनों के चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं पुलिस ने चार वाहन चालकों के कोर्ट के चालान भी किए। चौकी प्रभारी ने हितायत दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान एएसआई गिरीश टम्टा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश