महाकुंभ में आए श्रद्धालु बोले -व्यवस्था एकदम बढ़िया, कोई दिक्कत नहीं

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


महाकुंभ नगर। महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि वे मां गंगा में स्नान करके खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। कई श्रद्धालुओं ने प्रशासन की तैयारियों पर खुशी भी जाहिर की। कहा कि प्रशासन की तैयारी इतनी अच्छी है कि हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।


जयपुर से आईं मुरली ने प्रशासन की तैयारियों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हम इतनी दूर से आए हैं, लेकिन हमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। हमें संगम में स्नान करके बहुत अच्छा लगा। प्रशासन ने अच्छी तैयारी की है। किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी


जयपुर की ही प्रेमलता ने बताया कि हमें यहां पर आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। प्रशासन ने ऐसी तैयारी की है कि हमें अभी तक किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। हमें यहां पर आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। यह हमारे लिए अद्भुत अनुभव है, जिसे हम नहीं भूल पाएंगे। पहले की तुलना में अब यहां पर भीड़ काफी कम हो गई है।


प्रेमलता ने कहा,  पहले मेरे जेहन में यहां आने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे कि मैं यहां आऊं या नहीं, क्योंकि यहां पर भीड़ भी बहुत थी। इसके अलावा, हमें यहां पर आने के लिए टिकट भी नहीं मिल रहा था। लेकिन, हमें जैसे ही टिकट मिला, तो हमने यहां पर आने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की। मैं कहूंगी कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें यहां आने का मौका मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी


कोलकाता से आए श्रीकांत ने भी महाकुंभ को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मुझे यहां पर आकर बहुत खुशी मिली। यहां की व्यवस्था अच्छी रही। हमने स्नान कर बहुत अच्छा लगा। पहले भीड़ ज्यादा थी, लेकिन अब भीड़ कम हो गई है। अब किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी


लखीमपुर के ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि हम यहां पर बस से आए हैं। हमारे साथ कुल 40 लोग आए हैं। हमें रास्ते में भी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और न ही यहां पर आने के बाद हुई। उन्होंने बताया कि अभी भीड़ कम है। इस वजह से हमें कोई खास दिक्कत नहीं हुई। अंत में, मैं यही कहना चाहूंगा कि हर-हर महादेव।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119