गंगोलीहाट : पाभें विष्णु मंदिर में भागवत कथा का भक्तिमय समागम -रासलीला वर्णन पर उमड़ी भारी भीड़

खबर शेयर करें 👉

गंगोलीहाट। ग्राम पाभें स्थित श्री विष्णु मंदिर में 24 अप्रैल 2026 से चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।


मंगलवार प्रातः मुख्य यजमान ग्राम कोटीगांव निवासी नंदन सिंह एवं उनके परिवार द्वारा विधिवत गणेश पूजा, मातृ पूजा और पंचामृत स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से व्यास पीठ से विद्वान कथावाचक पंडित देवकीनंदन भट्ट ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं किशोर लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। इसमें श्रीकृष्ण जन्म, वासुदेव द्वारा गोकुल पहुंचाना, पूतना वध, सकट भंजन, त्रिवक्र उद्धार, नंदगांव गमन, नामकरण, ऊखल बंधन, कालियामर्दन, गोवर्धन धारण और चीर हरण जैसी लीलाओं का भावपूर्ण चित्रण किया गया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण और गोपियों के साथ रासलीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


इसके अलावा अक्रूर जी द्वारा श्रीकृष्ण को मथुरा ले जाने, मथुरा में धोबी और माली उद्धार तथा उद्धव जी का वृंदावन जाकर गोपियों के प्रेम से अभिभूत होकर लौटने की कथा भी सुनाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


कथा के दौरान विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। कथा के पश्चात प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।


मुख्य यजमान नंदन सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119