शेयर बाजार में ‘मुनाफे का जाल: व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए 1.45 करोड़ की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार । सिडकुल क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक फार्मा कंपनी कर्मचारी से 1 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हरिद्वार ग्रीन निवासी नीरज कुमार, जो सिडकुल स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत हैं, ने शिकायत में बताया कि जनवरी 2026 में उन्होंने फेसबुक पर शेयर बाजार निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां तथाकथित निवेश सलाहकारों ने उन्हें खास शेयर और आईपीओ में निवेश के नाम पर फंसाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


आरोपियों ने ‘नियो कोट प्रो’ नामक एक ऐप डाउनलोड करवाया और उसमें शुरुआती निवेश पर भारी मुनाफा दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में लगातार बड़ी रकम ट्रांसफर करवाई गई। कुल मिलाकर उनसे 1 करोड़ 45 लाख 800 रुपये जमा करवा लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


जब नीरज कुमार ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो निकासी संभव नहीं हुई। इसके बाद आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119