धौलछीना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का आरोपी किया गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा. जनपद की धौलछीना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना धौलछीना में बीती 18 जुलाई को एक महिला द्वारा तहरीर दी गयी थी कि उसकी शारीरिक व मानसिक रुप से अस्वस्थ नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी मोहित ने दुष्कर्म किया। महिला द्वारा मिली तहरीर के आधार पर थाना धौलछीना में आरोपी मोहित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 332बी/62/64(2)(के) व पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा इस मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया और सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष धौलछीना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए बुधवार को आरोपी मोहित कुमार पुत्र दीवान लाल कोहली ग्राम बखरियां टाना थाना धौलछीना को रेक की धार, धौलछीना से गिरफ्तार किया गया। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पूनम रावत, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, कांस्टेबल धनी राम शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119