केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा करेंगे नंदा देवी मेले का शुभारंभ
अल्मोड़ा। नगर में हर साल लगने वाले सुप्रसिद्ध नंदा देवी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसको लेकर आज गुरुवार को मंदिर समिति की बैठक हुई। बैठक में मेले की रूपरेखा तैयार की गई। तय किया गया कि हर बार की तरह इस बार भी मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आठ सितम्बर को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। दस सितम्बर को लोक साहित्य सांस्कृतिक विभाग में उत्तराखंड सरकार राज्यमंत्री व उपाध्यक्ष मधु भट्ट शिरकत करेंगी। 11 सितम्बर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 13 सितम्बर को मां नन्दा देवी का डोला उठेगा। वहीं मेले के दौरान स्थानीय और बाहरी कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके अलावा खेल और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। छह सितम्बर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेहंदी, ऐपण आदि प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार