नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपी हल्दूचौड़ निवासी दीपक गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ स्थित जग्गी बंगर की एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी युवक दीपक तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शानिवार को जेल भेज दिया। आरोपी युवक हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के जग्गी बंगर गांव का रहने वाला बताया गया है। आरोपी युवक युवती के पड़ोस में रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहा उसे जेल भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-गोली मारने की धमकी देने वाला आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

बताते चलें कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ गलत काम करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जांच अधिकारी एएसआई रजनी आर्य ने बताया कि 16 जुन को पीड़ित नाबालिग के पिता ने शिकायत दी थी उसकी साढ़े 12 वर्ष की बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जब इस मामले की जांच की तो वह लड़की आरोपी दीपक तोमर पुत्र लव कुश तोमर निवासी जग्गी बंगर हल्दूचौड़ के साथ मिली जो युवती को उसके घर भागकर ले गया। इधर नाबालिग लड़की ने बयान में बताया कि आरोपी उसे बहला-फुुसला कर ले गया था और उसके साथ गलत काम भी किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी कि धारा 363 ,376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-सिडकुल में युवक-युवती के विवाद ने लिया हिंसक रूप -सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष, बेल्ट से भी पीटा

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119