श्रम विभाग के टूल किट वितरण में दिखी अव्यवस्था
-आधे श्रमिक बिना टूल किट के ही वापस लोटे
आज नैनीताल जिले के खनस्यो श्रमिक सुविधा केंद्र (उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड) में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को टूल किट वितरित किये गये। जिसमें विभाग अधिकारी सीमा कांडपाल, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा,ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष डीकर सिंह मेवाड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह ऐरी एवं मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी मौजूद रहे।
टूल किट वितरण के दौरान काफी अव्यवस्था दिखी, कुछ लोग शराब पीकर अराजकता कर रहे थे जिनसे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्क्त करनी पड़ी, बार बार ब्लॉक प्रमुख एव थानाअध्यक्ष रोहतास सागर के कहने पर भी ना मानने पर प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ी। टुलकिट खत्म हो जाने की वजह से आधे ही श्रमिकों को टूल किट मिली और आधे श्रमिकों नहीं मिल सकी जिससे बहुत से श्रमिक खाली हाथ घर को लौटे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल