युवती ने चार लोगों पर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक युवती ने चार लोगों पर छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने आरोप लगाया है। पीड़ित युवती स्नातक की छात्रा है। पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों युवकों सहित एक महिला के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने सहित आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी छोटी बहन हल्द्वानी में बुआ के घर रहकर स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अगस्त 2023 में उसकी बहन का दोस्त नीरज आर्य उसे बातों में उलझाकर नबावी रोड स्थित किराये के कमरे में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई। नीरज ने यह वीडियो अपने भाई चंदू आर्य और दोस्त भुवन आर्य को दिखाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पुलिस ने चार माह तक नहीं लिखी एफआईआर -अदालत के आदेश पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

वीडियो देखने के बाद वायरल करने की धमकी देकर चंदू, भुवन और उनके साथी रोशन ने भी उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को अपनी परिचित महिला सीमा के घर ले गए थे, जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मानसिक तनाव में आ गई। पहले तो वह किसी को कुछ नहीं बता सकी, लेकिन फिर पूरी बात अपनी बड़ी बहन को बताई। शुक्रवार को पीड़िता की बहन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बैग की दुकान में चल रहा था नशे की दवाओं का कारोबार -एसओजी-पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपी युवकों के साथ ही उनका साथ देने वाली युवती के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले में पीड़िता की बहन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119