जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने हेली प्रबंधन सेवा को दोषी ठहराया-

खबर शेयर करें 👉

मुनस्यारी।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने ग्राम पंचायत पातो निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी श्याम सिंह के नवजात की मौत के मामले में जिला प्रशासन की लापरवाह हैली प्रबंधन सेवा को दोषी ठहराया। कहा कि दस मिनट में पहुंचने वाला हैली सवा दो घंटे के बाद पहुंचा।


मर्तोलिया ने कहा कि जिला प्रशासन ने आपदाकाल से पहले गर्भवती महिलाओं को सूचिबद्ध कर सुविधाजनक स्थान पर रखने के अभियान की पोल खुल गई है। उन्होंने बताया कि दस बजे प्रशासन को इसकी सूचना दी गई थी। धारचूला से पातो दस मिनट में हैली पहुंच जाती है, उसे सवा दो घंटे लग गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेमनगर में बरसाती बहाव में बही कार, युवक समेत दो की मौत


उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला तड़पती रही। पौने दो घंटे तड़पते हुए महिला ने नवजात को जन्म तो दिया, लेकिन तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थी। इस आपराधिक लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि दस साल से हम मांग कर रहे है कि आपदाकाल में राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले हैली को पिथौरागढ़ में खड़ा कर वहीं से संचालन किया जाय। तभी मुनस्यारी में आपदाकाल में इसका लाभ मिल पाएगा। मर्तोलिया ने कहा कि धारचूला में आपदाकाल के लिए आएं इस हैली का टैक्सी की तरह उपयोग किया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-अल्मोड़ा में बारिश का कहर : हवालबाग में घर में घुसा मलबा -एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


उन्होंने कहा कि अगर यह हैली जिले के लिए आया है तो इसे पिथौरागढ़ में रखकर संचालित किया जाए। नहीं तो मुनस्यारी के लिए अलग हैली इसी तहसील में खडा़ किया जाए। उन्होंने कहा कि हैली सेवा मुनस्यारी के लिए है कि नहीं इस पर भी जिला प्रशासन अधिकारिक बयान जारी करें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर इस हैली के प्रबंधन पर नयी व्यवस्था नहीं बनाई तो वे जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर


कहा कि सवा दो घंटे में होली नहीं पहुंचने की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119