सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर कर रहा परेशान, पुलिस को दी तहरीर
एक छात्रा ने एक युवक पर जबरन परेशान करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। रामनगर निवासी एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामनगर का ही रहने वाला एक युवक द्वारा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है।
छात्रा ने बताया कि उन्होंने इस बात की शिकायत कॉलेज प्राचार्य से की।उसके बाद आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्रा ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट